वक्त तो मुश्किल है मगर खिल जाएगी फिर भी ज़िन्दगी बस अगर उस नेकी के ख्याल की मंजिल मिल जाए और दिल से कोई मुस्कराए । कुछ ऐसा सोचकर और बोलकर क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने अनुभुति विजन सेवा संस्थान में सभी बच्चों के हेयर कट्स कराये साथ उनके केयर टेकर को हेयर केयर की जानकारी दी । संस्था के दीपक शर्मा ने बताया की कोरोना ने हमारी ज़िन्दगी को उलझा दिया है , बच्चों की ख्वाइश छोटी सी होती है बस ज़रुरत है उसको समझकर और खास कर अपना क्वालिटी समय इन बच्चों के साथ बिताने की । इस खास मौके पर ब्यूटी कंसलटेंट सीमा सोनी और हेयर एक्सपर्ट जतिन सोनी ने बच्चों को मनपसंदीदा हेयर कट्स और टिप्स दिए । इसमें सभी प्रकार के सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन किया गया ।
ब्यूटी कंसलटेंट सीमा सोनी ने कहा की जब आप दिल से मुस्कराते है तब आप खूबसूरत अपने आप लगते है और इस फेक वर्ल्ड में इन बच्चों से ज्यदा सच्ची स्माइल किसी की नही हो सकती क्यूंकि इनका दिल साफ़ है और मन में प्रेम है । बच्चों को उनकी यूनिक स्टाइल देते हुए उनको अपनापन फील देते हुए बच्चों के अनुसार उन्हें नया लुक दिया ।
सीमा सोनी ने बच्चो को ख्याल रखने के बारे में बच्चों और उनके केयर टेकर को बताया की कुछ आसान बातें जो हमे कॉन्फिडेंस देती है वो बहुत आसान होती है , बालों का ख्याल रखना , चेहरे की सफाई रखना , बालों और खास कर स्कैल्प को साफ़ रखना , दांतों की नियमित सफाई , सभी अपनी कंघी हमेशा अलग रखें और इस बात का ख्याल रखें कि कंघी साफ हो , नियमित सर की मालिश करें एवं मालिश के लिए नारियल व सरसों का तेल फायदेमंद होता है , बच्चों के सुंदर बालों के लिए पौष्टिक आहार बेहद आवश्यक है, बच्चे के खाने में आंवला, गाजर, पालक आदि अवश्य शामिल करें ।
हेयर एक्सपर्ट जतिन सोनी ने बताया की इन बच्चों ने अपनी प्यारी बातों ने सबका मन लुभा लिया और कुछ बच्चों ने अपनी लॉकडाउन स्टोरी शेयर की , सभी बच्चों को लॉकडाउन में और बाद सेफ्टी के कारण हेयर कट नही मिल पाया जिस कारण वो परेशान हो रहे थे । हमने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जैसे पीपीई किट , सोशल डिस्टेंस , डिस्पोजेबल आइटम्स का इस्तमाल किया ताकि बच्चे सुरक्षित रहें । इस खास मौके पर चंचल सलारिया , अनौश्का , प्रियंका आदि मौजूद थे ।
...