Create Stories: डाइट ड्यूरिंग एग्जाम विषय पर आहार विषेषज्ञ डॉ प्रीति शुक्ला ने चर्चा की बच्चो के रिटेंशन को हम अपने किचन से बहुत अच्छे से बूस्ट कर सकते है : डॉ प्रीती शुक्ला

डाइट ड्यूरिंग एग्जाम विषय पर आहार विषेषज्ञ डॉ प्रीति शुक्ला ने चर्चा की

बच्चो के रिटेंशन को हम अपने किचन से बहुत अच्छे से बूस्ट कर सकते है : डॉ प्रीती शुक्ला

इंदौर

डाइट ड्यूरिंग एग्जाम विषय पर क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित परिचर्चा में आहार विशेषज्ञ डॉ प्रीति शुक्ला ने चर्चा की । संचालन दीपक शर्मा ने किया ।

आहार विशेषज्ञ डॉ प्रीति शुक्ला ने बताया की बच्चो की परीक्षाएं नजदीक है तो इस समय बच्चों में स्ट्रेस काफी बढ़ जाता है । एग्जाम फियर से हम सब अवगत भी हैं । इस समय में बच्चो को स्ट्रेस से डील करना सिखाइए ।

स्ट्रेस हार्मोन जो की कोर्टिसोल होता है वो इस समय बढ़ जाता है उसको नीचे लाने या कम करने के लिए सेरोटोनिन और डोपामिन रिच फूड्स का बच्चो को इंटेक करना चाहिए ।

बच्चो के रिटेंशन को हम अपने किचन से बहुत अच्छे से बूस्ट कर सकते है ।

फूड्स जो इन दोनो न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाते है वो है हल्दी - करक्यूमिन इसका एक एक्टिव इंक्रीडियंट है इससे सेरोटोनिन और डोपामिन को बढ़ाते है तो रिलैक्सेशन और हैप्पी हार्मोन बढ़ता है एवं बच्चों में रिटेंशन पावर उससे बढ़ती है | जिससे जो भी वो याद करते है वो लंबे समय तक मेमोरी में बना रहता है तो रिकॉल करने में आसानी रहती है । इसको आप सप्लीमेंट के साथ ले सकते है एक सूटिबल मात्रा के साथ ।

इस समय बच्चों को शुगर न दे , शुगर के कारण हाइपरएक्टिविटी होती है और रिटेंशन पावर कम हो जाता है और ये एक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ता है । इसलिए रिफाइंड फ्लोर्स जैसे मैदा , मैदा से बनी चीजें और शक्कर वाली चीजें न दे इससे बच्चो का रिटेंशन खराब होता है ।

इसकी जगह बैलेंस्ड डाइट दे इसमें दूध , दही , पनीर हम हाई प्रोटीन के लिए देते है और ये एंटी इनफ्लेमेटरी भी होते है एवं ऑक्सिडेटरी स्ट्रेस को कम करते है , इनमे एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छे से पाए जाते है ।

इस समय नट्स का प्रयोग काफी अच्छे से करें इसमें ओमेगा थ्री रिच होते है जिससे रिटेंशन पावर अच्छा होता है तो नट्स खासकर वॉलनट - अखरोट या अखरोट से बनी चीजें दे , इसे भिगोए नही और कच्चा ही दे क्योंकि भिगो के देने से ओमेगा थ्री फैट्स पानी के व्यथा ही बह जाते है ।

हरे पट्टीदार सब्जियां यानी सीजनल फूड्स दे और अच्छे से बैलेंस डाइट दे इसमें सब चीज नियमित मात्रा में मिल जाती है या एक कुशल आहार विशेषज्ञ से बनवा कर दिन भर का लाइफस्टाइल तय करें।

बच्चे स्ट्रेस में है तो घर वाले पॉजिटिव माहौल रखें , एक्सरसाइज या योग या प्राणायाम करवाएं , फिजिकल एक्टिविटी के समय निकलवाएं , डिहाइड्रेशन न होने दे पानी खूब पिलाएं बच्चो को , पानी आसपास रख दे तो बच्चे खुद पी लेते है ।